Everyday need business idea: आज ही शुरू करिए रोज चलने वाला ऐसा बिजनेस जिनकी डिमांड हर जगह हर तरफ हैं

Everyday need business idea: ज़्यादातर लोग बिजनेस का मतलब बड़ी दुकान, भारी निवेश और ज्यादा मुनाफा ही समझने लगते है। लेकिन हकीकत में सच्चाई ऐसा नहीं हैं, जो लोगों की रोज की जरूरत से जुड़ा होता है, वही सबसे ज्यादा टिकाऊ साबित होता है। यह एक ऐसा काम है जो सच में धीरे धीरे धीरे चलता हैं लेकिन रुकता नहीं है क्यों कि इस की जरूरत लोगों को रोज होती हैं।

मैंने खुद अपने आसपास कई ऐसे छोटे दुकानदार देखे हैं जिनका बिजनेस किसी बड़े प्लान या ट्रेनिंग से नहीं, बल्कि लोगों को रोज उस चीज की जरूरत होती है। उनके पास कोई बड़ी ब्रांडिंग नहीं होती है और न ही सोशल मीडिया का सहारा, फिर भी उनकी दुकान रोज़ खुलती है और रोज़ चलती है। लोग हर दिन वही चीजें खरीदने आते हैं जिनके बिना उनका काम नहीं चलता।

Everyday need business क्या हैं?

Everyday need business idea
Everyday need business idea

Everyday need business उन चीजों से जुड़ा होता है जो कि इंसान हर रोज़ इस्तेमाल करता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कई ऐसी चीजें होती हैं जिनकी जरूरत हर बार पड़ती है। जैसे दूध, दही, पनीर, मक्खन, ब्रेड, साबुन, बिस्किट यही जरूरत इस बिजनेस की जड़ बनती जा रही है। इसमें ग्राहक को समझाना नहीं पड़ता है क्योंकि उसे पहले से ही पता होता है।

इस तरह के बिजनेस में खास बात यह भी होती है कि ग्राहक एक बार नहीं, बल्कि हर बार आता है। अगर उसे पास में अच्छा दाम और साफ-सुथरा सामान और ठीक व्यवहार मिल जाए, तो वो आदत बना लेता है। यही आदत धीरे-धीरे दुकानदार की रोज़ की कमाई को बढ़ा देती हैं।

शुरू करने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें।

इस बिजनेस को शुरू करने से पहले सबसे जरूरी ये है कि अपने आसपास के लोगों को समझना। हर इलाके लोगो की जरूरत अलग – अलग होती है। कहीं खाने-पीने का सामान ज्यादा चलता है, तो कहीं घर के इस्तेमाल की चीज। जो दुकानदार यह समझ लेता है कि उसके इलाके में लोग किस चीज पर ज्यादा खर्च करते हैं, ये सही दिशा में आगे बढ़ता है।

दूसरी जरूरी बात यह है कि इस बिजनेस में धैर्य और विश्वास बहुत काम आता है। शुरुआत में बिक्री कम हो सकती है, लेकिन अगर आप रोज़ दुकान खोलते हैं तो और ग्राहक से सही तरीके से बात करते हैं, तो धीरे-धीरे पहचान बनती है।

Everyday need business के लिए सही जगह कितनी जरूरी है

इस बिजनेस में जगह का चुनाव बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी दुकान ऐसी जगह है जहाँ पर लोग रोज़ आते-जाते है , तो ग्राहक अपने आप मिलने लगते हैं। कॉलोनी के अंदर, या गांव के चौक पर या बाजार के पास ऐसी दुकानें ज्यादा चलती हैं।

गलत जगह पर सही सामान भी कमजोर पड़ सकता है। इसलिए दुकान खोलने से पहले यह देखना जरूरी है कि आसपास लोग किस तरह आते-जाते हैं और उनकी हर दिन की आदतें क्या हैं।

ये भी पढ़े:- बिना फैक्टरी लगाए कम पैसों में शुरू करें सालों तक चलने वाला बिजनेस

कितना खर्च आएगा

Everyday need business idea
Everyday need business idea

इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है। इसमें कोई बड़ी बड़ी मशीन और बड़ी जगह की जरूरत नहीं हैं मेरे अनुभव के हिसाब से, अगर शुरुआत थोड़ी बहुत सामान के साथ की जाए, तो खर्च भी कंट्रोल में रहता है। दूध रखने के लिए एक छोटा सा 100 लीटर का फ्रिज जो 9000 से 10000 हजार तक मिल जाएगा एक दुकान जो आप फर्नीचर वाले को बोल कर छोटा सा दुकान बना सकते है जो लगभग 8 से 10 हजार में मिल जाएंगे और बाकी के दूध,दही,बिस्किट,पनीर,चीनी पानी आदि सब शुरुआत में थोड़े बहुत ही लाते है जो एक महीने का लाते है तो 12000 से 15000 हजार तक का खर्चा हो जाएगा। तो लगभग इस बिजनेस को शुरू करने में 40 हजार तक का खर्चा आएगा।

कमाई कैसे होती है

इस बिज़नस में कमाई कोई एक चीज से ही नहीं होती है बल्कि कोई ग्राहक दूध लेने आता है, तो कोई साबुन या कोई दाल। हर तरीके की खरीद पर मुनाफा थोड़ा थोड़ा होते रहता है, मान लेते हैं अगर मेरे दुकान पर 40 आदमी दूध लेने आते है तो अगर एक लीटर दूध 70 रुपए का हैं आदमी आधा लीटर ही दूध लिया तो 70 रुपए तो 2800 होते है जिसमें से अगर हर एक लीटर पर 5 रुपए ही बचते है तो सिर्फ दूध बेचकर 200 से 250 का प्रॉफिट हो जाता है जब महीने के लास्ट में हिसाब लगाया जाता है, तब समझ आता है कि यही छोटी – छोटी कमाई मिलकर एक अस्थाई आमदनी बना देती है ये तो सिर्फ दूध का ही हुआ आप जितना ज्यादा सामान रखेंगे उतनी ज्यादा इनकम अलग से इनकम होगी और हर दिन की बिक्री अलग अलग होती रहती है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि कोई भी ग्राहक बिना सामान लिए लौट कर नहीं जाना चाहिए।

बिजनेस के फायदे

Everyday need business किसी एक सीजन पर निर्भर नहीं रहता लोग रोजमर्रा की चीज इस्तेमाल करना बंद नहीं करते हैं, इसी वजह से तो यह बिजनेस सालों तक चलता रहता है आपको एक साथ सब कुछ नहीं करना होता आप धीरे-धीरे इस बिजनेस के बारे में जानेंगे वैसे-वैसे आप इस काम को और भी आगे बढ़ा सकते हैं।

निष्कर्ष

Everyday need business कोई चमत्कार या दिखावटी बिजनेस आइडिया नहीं है। यहां काम आपके व्यवहार और भरोसे पर चलता हैं अगर एक बार ग्राहक को सही सामान और मिलने लग गया तो खुद पर खुद आपका दुकान छोटे से बड़ा बन जाएगा अगर आप ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जो धीरे-धीरे आपकी रोज की कमाई का मजबूत सहारा बन जाए और सालों तक साथ निभाए तो यह बिजनेस आपके लिए ही है।

Author

Leave a Comment